शिक्षा और संविधान के मूल्यों का पालन करने का दिन : जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।


  • DM ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया नमन 

चंदौली। आज 14 अप्रैल 2026 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। 


जयंती के अवसर सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने, सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों का पालन करने का दिन है। उन्होंने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। 

इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्याययिक रतन वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

हमें खोजने के लिए Google में https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||