जनगणना-2027 : मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महत्व के समयबद्ध जनगणना-2027 विषयक जिला स्तरीय समन्वय समिति से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा व ससमय पूर्ण कराने के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। 

जनगणना-2027 : मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कराए गए कार्यों  की समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
  • जनगणना से जन कल्याण, जनपदवासी करें सक्रीय सहभागिता-जिलाधिकारी
चंदौली। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महत्व के समयबद्ध जनगणना-2027 विषयक जिला स्तरीय समन्वय समिति से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा व ससमय पूर्ण कराने के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।जनगणना करते समय सभी बिन्दुओं को त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करे। इस दौरान किसी की शिकायत प्राप्त होती है या किसी भी प्रकार का सहयोग प्राप्त नहीं होता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार शख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी,जिसके जिम्मेदार ओ खुद होंगे। 

बैठक के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा कठोर चेतावनी देते हुवे कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुवे प्रगति ठीक करे ताकि निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि आपसी तालमेल बेहतर रखते हुवे टिम भावना से कार्य करे तो निश्चित ही प्रगति अच्छी प्राप्त होगी।

उन्होंने ने कहा कि जनपदवासी सक्रीय सहभागिता करते हुवे सहयोग करे लोगों को जनगणना के बारे में जागरूक करे कोई भी व्यक्ति जनगणना के दौरान किसी भी तथ्य को छुपाए नहीं खुल के बताए ।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारीगण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.हमें Google में खोजने के लिए https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||