जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में विद्युत,खनन,तथा पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
चंदौली।जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में विद्युत,खनन,तथा पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर वार बिना रुकावट के विद्युत सप्लाई के शक्त निर्देश देते हुवे कहा कि अभी जो शिकायतें प्राप्त हो रही है उसको तत्काल ठीक कराते हुवे सुचारू रूप से संचालित रखे।
अगर कही से कोई दिक्कत आती है तो उसका तत्काल निस्तारण किया जाना सुनिश्चित हो सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी फोन उठाए और जनता को सही कारण बताते हुवे सन्तुष्ट कर समस्या का सटीक समाधान करे किसी भी दशा में हवा हवाई निस्तारण नहीं होना चाहिए।
विद्युत संबंधी शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर 1912 तथा जनपद चंदौली के मंडलीय कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर 9415696764 पर संपर्क कर सकते है।
खनन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को अवैध खनन पर विशेष ध्यान देने को कहा।उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होना चाहिए।जनपद में इसके लिए संयुक्त टिम के माध्यम से कार्यवाही हो इसके लिए टिम के माध्यम से अभियान चला कर चेकिंग किया जाए अगर कही पर ऐसे कार्यों में कोई लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर दण्ड निर्धारित किया जाए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जहां पर ओवर लोडिंग,बिना नम्बर प्लेट की गाड़ियां पाई जाती है उनको तत्काल सीज करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने बताया कि ओवर लोडिंग,हाई स्पीड एवं टोल टैक्स बचाने के चक्कर में लिंक रोड से गाड़िया पास करना इन वजह से दुर्घटना होने के अधिक चांस बढ़ जाते है जिसके लिए पी डब्लू डी, पुलिस तथा ए एन एच आई संयुक्त रूप से अभियान चलाए तथा उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी भी अपने अपने कार्य क्षेत्र में इन गतिविधियों पर कार्य करेंगे।
पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पम्प संचालकों से कहा कि किसी भी दशा में डीजल व पेट्रोल गैलन नहीं दिया जाय अन्यथा के दशा बड़ी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने जनपद के सभी पेट्रोल पम्प मालिकों को निर्देशित किया कि स्वयं पेट्रोल पम्प पर रह कर अपनी मौजूदगी के बिक्री कराए ताकि कोई सेल्स मैन किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन नहीं करने पाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों तथा चौकी प्रभारियों को निर्देश किया कि अपने अपने कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पंपो पर लगातार नजर बनाए रखे। ताकि किसी भी प्रकार अवैध तरीके से पेट्रोल डीजल की बिक्री न होने पाए।अगर किसी भी पेट्रोल पम्प पर बिक्री को लेकर कोई शंका हो तो सीसीटीवी चेक करे तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, प्रभायीय वनाधिकारी शिवशंकर,अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा समस्त उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

