प्रयागराज में सम्मानित होंगे पटवा समाज के मेधावी प्रतिभागी, “पटवा अलंकार रत्न” से नवाजे जाएंगे डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी

अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज द्वारा 30 अगस्त को प्रयागराज में मेधावी डॉक्टर, इंजीनियर, IAS-PCS और टॉपर छात्रों को “पटवा अलंकार रत्न” से सम्मानित किया जाएगा। स्थापना दिवस पर बड़ी रणनीति तैयार।

प्रयागराज में सम्मानित होंगे पटवा समाज के मेधावी प्रतिभागी, “पटवा अलंकार रत्न” से नवाजे जाएंगे डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी

  • अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के स्थापना दिवस पर बनी बड़ी रणनीति

अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर सकलडीहा में राष्ट्रीय समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी ने की। इस दौरान समाज के मेधावी युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

30 अगस्त को प्रयागराज में होगा भव्य सम्मान समारोह

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 अगस्त को प्रयागराज में भव्य समारोह आयोजित कर पटवा समाज के मेधावी डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस, सरकारी अधिकारी और टॉपर छात्रों को “पटवा अलंकार रत्न” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करने से नई पीढ़ी को शिक्षा और सफलता के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

संगठन विस्तार और चुनावी भागीदारी पर हुई चर्चा

गोष्ठी के दौरान बीते दिनों प्रदेशभर में निकाली गई रथ यात्रा तथा लखनऊ और सकलडीहा में आयोजित विशाल कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। बैठक में आने वाले विधानसभा और पंचायत चुनाव में समाज की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

डॉ. ईश्वरचंद्र सागर पटवा बने कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. ईश्वरचंद्र सागर पटवा को संगठन का कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

स्थापना दिवस पर काटा गया केक

चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में समाज को संगठित और मजबूत बनाने को लेकर कई अहम रणनीतियों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रधान संरक्षक आरके सिंह देववंशी, तुंगनाथ पटवा, प्रदेश अध्यक्ष ओमजी पटवा, सुरेश पटवा, प्रमोद देववंशी, वीरेंद्र देववंशी, ओमप्रकाश देववंशी, अरविंद पटवा और आनंदी पटवा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.हमें Google में खोजने के लिए https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||