जनपद में भीषण गर्मी के चलते मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ के साथ स्वास्थ्य पर कड़ी नजर करके यह बताने की कोशिश किया कि थोड़ी सी लापरवाही से आम आदमी को परेशान होना पड़ेगा।
- भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी के तेवर कड़े
चंदौली। जनपद में भीषण गर्मी के चलते मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ के साथ स्वास्थ्य पर कड़ी नजर करके यह बताने की कोशिश किया कि थोड़ी सी लापरवाही से आम आदमी को परेशान होना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में जूम मीटिंग के माध्यम से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर पंजीकरण एवं सुरक्षित प्रसव संस्थागत रूप से कराया जाए। उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी बच्चा एवं गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु आशाओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर ओपीडी सेवाओं को बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा स्वास्थ्य विभाग में सेवा भाव से कार्य करना एक अत्यंत नेक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में, आपके कार्यों का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ता है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को मरीजों के लिए सुलभ और किफायती बनाया जाय।
उन्होंने सरकारी योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) को ईमानदारी से धरातल पर उतारने हेतु निर्देश दिए। मरीजों की समस्याओं को समझते हुए, उन्हें निस्वार्थ भाव से उपचार दिया जाय।
" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.हमें Google में खोजने के लिए https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||

