जनपद में 11 हजार घरों में बिल्कुल मुफ्त/पूर्णतः निःशुल्क सोलर संयंत्र स्थापना अभियान का शुभारंभ

जनपद में हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. ने 11,000 घरों में निःशुल्क सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए 90 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया है। 

जनपद में 11 हजार घरों में बिल्कुल मुफ्त/पूर्णतः निःशुल्क सोलर संयंत्र स्थापना अभियान का शुभारंभ

  • 90 दिवसीय स्थापना अभियान का सीडीओ ने किया उद्घाटन 
  • ऊर्जा बचत पर कंपनी ने चंदौली के लिए बहुत बड़ा योगदान देगी 

चंदौली । प्रधानमंत्री के आवाहन पर जो जिस प्रकार से देश हित में जनता के लिए आसन जिंदगी जीने का प्रयोग करना हो कर रहा है उसी कड़ी में आज सौर ऊर्जा कंपनी ने जनपद चंदौली के लोगों को निशुल्क 2 वाट का सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

इसके लिए जनपद में हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. ने 11,000 घरों में निःशुल्क सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए 90 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्घाटन गुरुवार, 21 मई को खंड विकास कार्यालय सदर में माननीय ब्लाक प्रमुख सदर संजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर जगत साई और परियोजना अधिकारी नेडा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखकर रवाना किया गया। 

इस अवसर पर एक सोलर जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई, निःशुल्क पंजीकरण किए गए और सौर ऊर्जा के लाभों के बारे में बताया गया। एक सोलर संयंत्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

जनपद में 11 हजार घरों में बिल्कुल मुफ्त/पूर्णतः निःशुल्क सोलर संयंत्र स्थापना अभियान का शुभारंभ

हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. के सीईओ विकास सिंह ने बताया कि 2 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगवाने पर लाभार्थियों को केंद्र सरकार से ₹60,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 की सब्सिडी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. ₹35,000 का अंशदान भी दे रहा है, जिससे पात्र उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा पूरी तरह निःशुल्क प्राप्त होगी।

कंपनी की टीम ने बताया कि यह सोलर जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान अगले तीन माह तक खंड विकास कार्यालय सदर चंदौली सहित जनपद के सभी खंड विकास कार्यालयों में चलाया जाएगा। इच्छुक नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं और सोलर संयंत्र स्थापना संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.हमें Google में खोजने के लिए https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||