जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के प्रांगण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार विशेष लोक अदालत समाधान समारोह प्री ट्रायल का आयोजन किया गया ।
चंदौली। माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्रीमती निकिता गौड़ के निर्देशन में समाधान समारोह आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के प्रांगण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार विशेष लोक अदालत समाधान समारोह प्री ट्रायल का आयोजन किया गया ।
पीठ 3 के अध्यक्ष विशेष पाक्सो एक्ट श्री विकास वर्मा-।, एवं पीठ 4 के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री परितोष श्रेष्ठ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती निकिता गौड़ तथा पीठ के सदस्य श्री कृष्णमोहन चतुर्वेदी, श्री मेवालाल एवं सभी वादकारी उपस्थित थे । जिसमे वादकारियों को सुलह हेतु समझाया गया जिसमें वादकारियों ने टाइम मांगा ।
फाइलों में सुलह हेतु अग्रिम तिथि 25.05.2026 नियत कि गयी है । इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमती एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है

