जिले में कहीं बिजली-पानी तो कहीं धान की नर्सरी के लिए नहरों में पानी नहीं होने से किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट रहा है. यही हाल रहा तो ये कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जायेगा!
फोटो :बिजली उप केंद्र पर विरोध जताते हुए ग्रामीणसकलडीहा -चहनिया हाईवे मार्ग पर इटवा गांव के समीप शुक्रवार को सुबह डंपर की धक्के से बिजली का पोल टूट गया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी पूरी रात बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर शनिवार को सुबह बिजली केंद्र पर पहुंचकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।
ग्रामीणों ने दोपहर तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया । अधिकारियों ने दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया।
सकलडीहा चहनिया हाइवे मार्ग पर शुक्रवार को सुबह डंपर के ऊपरी हिस्सा में केवल तार फस जाने से बिजली का पोल केबल बाक्स सहित सड़क पर गिर गया। करीब 8 से 10 घंटा तक बिजली का पोल सड़क पर गिरा रहा । सूचना के बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचे किसी तरह ग्रामीणों ने बिजली का पोल को सड़क के किनारे किया।
इसके बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे । जबकि अधिकारियों ने देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था ।
पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं शुरू होने पर ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर के विरोध प्रदर्शन किया । आरोप है कि सिर्फ कागजों पर बिजली आपूर्ति शुरू किया जा रहा है । पूरी रात बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से गर्मी में लोग परेशान रहे ।
अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं । इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि कल हाइड्रा मशीन को भेजा गया था । लेकिन मशीन खराब होने के कारण वापस चली गई ।आज बुलाया गया है दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी ।
इस मौके पर विरोध जताने वालों में डॉ महमूद आलम ,मनीष जयसवाल, ईश्वर चंद्र जायसवाल सानंद सिंह ,विमल श्रीवास्तव रामकुमार विश्वकर्मा , दीपक राय आदि रहे।
चहनियां कस्बा में जलनिगम का पानी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
![]() |
| फोटो नम्बर-चहनियां कस्बा में जलनिगम टँकी पर प्रदर्शन करती महिलायें |
- तीन माह से जलनिगम का पानी नहीं मिल है
चहनिया कस्बा में जलनिगम पानी टंकी से खण्डवारी चौहान बस्ती में विगत तीन माह से जलनिगम की सप्लाई न होने से नाराज दर्जनों महिलाओं ने जलनिगम कार्यालय पर पहुचकर प्रदर्शन किया । वही जलनिगम पर आपरेटर से इसे लेकर बहस भी हुआ । महिलाओं ने शीघ्र ही सप्लाई शुरू न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दिया ।
खण्डवारी की समूह सखी महिला प्रियंका चौहान द्वारा जेई सुनील यादव को 15 दिन पहले शिकायत दर्ज किया गया था, जो कि अब तक उसका समाधान नहीं किया गया । प्रदर्शन करते हुए बताया कि चौहान बस्ती में पानी घर-घर नहीं पहुंच रहा है और इस भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोगो को दूर दराज से पानी लाना पड़ता है ।
घर घर पानी के लिए जलनिगम का पाइपलाइन बिछाने का कार्य मरम्मत करने का कार्य ठेकेदार ओमप्रकाश यादव द्वारा किया जा रहा है,जो कि ठेकेदार की लापरवाही से पाइप को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है । गांव में बूंद बूंद तक पानी मिलना मुश्किल हो रहा है । लोगो को काम धंधा छोड़कर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है ।
यदि जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू नही हुई तो महिलाएं सड़क पर उतरने को बाध्य होंगी । जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी ।ऑपरेटर कपिल देव के कहा कि मेरे द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ लगातार 6 घंटे पानी सप्लाई किया जा रहा है । इस भीषण गर्मी में महिलाओं को हर गांव में घरों में पानी का घर-घर जाना बहुत जरूरी है।
इस दौरान प्रियंका चौहान, किरण देवी ,आशा देवी, गीता देवी, राधिका देवी ,संजू देवी, सरिता देवी ,शिवकुमारी देवी ,मुन्नी देवी ,रेखा देवी, फूल कुमारी, गिरजा देवी इत्यादि महिलाएं मौजूद रही।

.jpeg)
.jpeg)