जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन
- जिलाधिकारी के कड़े तेवर से स्कूल प्रबंधकों पर बढ़ेगा बोझ
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
इस दौरान उन्होंने अवैध कटों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो रहे अवैध कटों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सभी अवैध कटों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। जिसपर NHAI के डेवलपमेंट मैनेजर ने बताया कि लगभग सभी अवैध कटो को बंद करा दिया गया कुछ जो रह गए है उनको जल्द ही करा दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 'ब्लैक स्पॉट' चिन्हित कर वहां सुधार कार्य करने, सड़क संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए तथा रिंग रोड के अधिकारी को निर्देश किया कि जितने भी रोड के बगल में गुमटी लगाए उनको तत्काल हटाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का आदेश दिया। कहा इसका उद्देश्य जनहानि को रोकना और सड़कों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। बैठक के दौरान NHAI तथा रिंग रोड के अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर नाराज जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारत माला परियोजना में जितने डम्फर का संचालन कराया जा रहा है उसकी सूची के साथ चालकों की सूची उपलब्ध कराई जाए।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश गौतम, अधिशासी अभियन्ता पी डब्ल्यू डी राजेश कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

