पोखरे में मिला पूर्व प्रधान का शव, गांव में मचा हड़कंप

सैयदराजा, तेजपुर स्थित यूनियन बैंक के समीप शनिवार देर रात एक पोखरे में 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

पोखरे में मिला अधेड़ का शव, गांव में मचा हड़कंप


चन्दौली / सैयद राजा। तेजपुर स्थित यूनियन बैंक के समीप शनिवार देर रात एक पोखरे में 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी बचुली बिंद (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बसावन बिंद (पूर्व प्रधान) के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि शव का अधिकांश हिस्सा झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, विशेषकर यूनियन बैंक के कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, बचुली बिंद शनिवार सुबह नशे की हालत में यूनियन बैंक के पास देखे गए थे। इसके बाद वह पोखरे में कब और कैसे पहुंचे, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।