महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को जनपद चंदौली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
चंदौली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को जनपद चंदौली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिले में संचालित प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी परिषद, राजकीय, एडेड एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा और अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों को शासन के इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

