खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा, सकलडीहा कोतवाली पुलिस बेखबर!

सकलडीहा कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित सकलडीहा इंटर कॉलेज का सार्वजनिक खेल मैदान इन दिनों खिलाड़ियों के बजाय पूरी तरह से शराबियों का अड्डा बन चुका है।

खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा, सकलडीहा कोतवाली पुलिस बेखबर!

चन्दौली।  सकलडीहा कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित सकलडीहा इंटर कॉलेज का सार्वजनिक खेल मैदान इन दिनों खिलाड़ियों के बजाय पूरी तरह से शराबियों का अड्डा बन चुका है, बावजूद कोतवाली पुलिस पूरी तरह से बेखबर है आलम यह है कि शाम होते ही मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है.

वही शराबी एवं अराजक तत्व पूरी तरह से बेखौफ होकर शराब का  सेवन एवं अन्य अवैध गतिविधियों जैसे कार्यों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे खेल अभ्यास करने आने वाले युवाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्त ने बताया  कि मैदान में खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है। शराब पीने के बाद बोतलें और अन्य कचरा मैदान में ही फेंक दिया जाता है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। शराब के नशे में शराबी दो पहिया वाहनों पर स्टंट करते नजर आते हैं। 

वहीं देर रात तक बैठकर शराबी खुला तांडव एवं अन्य नशेड़ियों वाली हरकत करते हैं जिससे आसपास के लोगों में पूरी तरह से भय व्याप्त है दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ जहां कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षित करने की बात करती है। 

वही महज चंद कदम की दूरी पर लंबे समय से खेल मैदान शराबियों का अड्डा बना हुआ है जिसको लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह से बेखबर एवं अनजान बनी हुई है युवा भाजपा नेता संतोष राजभर ने कहा किआए दिन खेल के मैदान में शराब के नशे में शराबियों का खुला तांडव होता है जिसको लेकर कोतवाली पुलिस को कई बार अवगत कराया गया.

 परंतु आज तक कोतवाली पुलिस द्वारा कोई भी पहल नहीं की गई युवा खिलाडियों सहित ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पुलिस और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस की अनदेखी के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से खेल मैदान में नियमित गश्त बढ़ाने तथा शराबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.हमें Google में खोजने के लिए https://chandaulinewsprint.blogspot.com/ लिख कर सर्च करें ||