बड़ा हादसा : पति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पत्नी की भी सदमें में हुई मौत

चतुर्भुजपुर में मंगलवार की देर शाम रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
बड़ा हादसा : पति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पत्नी की भी सदमें में हुई मौत
: मृतक मिठाई राम की फाइल फोटो

चंदौली : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर में मंगलवार की देर शाम रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुर्जुग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन होगया। 

पति के मौत की खबर सुनते ही 70 वर्षीय पत्नी की सदमें में मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को पत्नी-पति के साथ शव निकलने पर लोग मर्माहत थे।

कोतवाली क्षेत्र के टिकरवापर गांव निवासी 75 वर्षीय मिठाई राम अपनी बीमार 70 वर्षीय पत्नी इमरती देवी के लिए दवा लेने चतुर्भुजपुर बाजार गए थे। दवा लेकर लौटते समय मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग पार करते हुए वे पंडित दीनदयाल-पटना रेलवे रूट पर डाउन लाइन से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बड़ा हादसा : पति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पत्नी की भी सदमें में हुई मौत
 मृतक इमरती देवी की फाइल फोटो

मिठाई राम की मौत की खबर जैसे ही उनकी पत्नी इमरती देवी खबर सुनते ही गहरे सदमे में चली गईं। पति की मृत्यु का आघात सहन न कर पाने के कारण चार घंटे बाद उनकी भी मृत्यु हो गई। पति-पत्नी की एक साथ हुई मृत्यु से परिजनों में शोक छा गया। गांव में भी इस घटना को लेकर लोग स्तब्ध थे। 

बुधवार को उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा रही। पोस्ट मार्टम के बाद पति का शव पहुंचते ही परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। मृतक मिठाई राम का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और एक झोपड़ी में रहते है। उनके पांच पुत्र हैं, जिनके नाम श्रवण, मनोज, दीपक, दिनेश और रजत हैं। ग्रामीणों ने शासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.